Add To collaction

श्रृद्धांजलि जनरल बिपिन रावत

प्रतियोगिता हेतु
विनम्र श्रद्धांजलि
दुखद
आज हमारा प्यारा भारत,फूट फूट कर रोया है।
शेर बिपिन रावत को हमने, आज अचानक खोया है।।
डोकलाम और म्यांमार के नायक, हमको छोड़ गए।
पत्नी सहित हमारे नायक हमसे ही मुंह मोड़ गए।।
जिसकी दम से हर दुश्मन को हमने घूल चटाई है।
मुल्क पड़ोसी ने सीमा पर अपनी फौज हटाई है।।
उस नाहर का जाना हमको लगा बहुत दुखदाई है।
एक हादसे में नाहर ने अपनी जान गंवाई है।।
पत्नी ने भी हर पल उनका ऐसे साथ निभाया है।
साथ विदा हो गई सुहागिन दुनिया को बतलाया है।।
हम फ़ौजी हैं हर पल हमको प्रिय लगता है हिंद चमन।
हे भारत के वीर पुरुष , तुमको अंतिम है आज नमन।।
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
रचनाकार ✍️
भरत सिंह रावत
भोपाल मध्यप्रदेश

   12
8 Comments

Chirag chirag

09-Dec-2021 05:04 PM

Nice..sorrowful

Reply

Seema Priyadarshini sahay

09-Dec-2021 04:41 PM

😢सचमुच सर ईश्वर की लीला तो वही जाने।पर दिल बहुत भारी है इस बात पर।

Reply

Shrishti pandey

09-Dec-2021 08:16 AM

🙏

Reply